Events and Activities Details
Event image

Athletic Meet


Posted on 16/02/2026

राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद में तृतीय वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद, जिला मुख्यालय द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 सोमवार को महाविद्यालय परिसर में तृतीय वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त फतेहाबाद डॉ. विवेक भारती, आईएएस उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय, हिसार के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद डॉ. सज्जन कुमार ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय भगवान यादव ने की। मुख्य अतिथि डॉ. विवेक भारती ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें हार से सीखने और जीत में विनम्र रहने की सीख देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में वही विद्यार्थी आगे बढ़ते हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी संतुलन बनाए रखते हैं। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और विद्यार्थियों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। प्राचार्य डॉ. जय भगवान यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस एथलेटिक मीट के अंतर्गत पुरुष एवं महिला दोनों के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉट पुट (गोला फेंक), लॉन्ग जंप (लंबी कूद) तथा भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में प्रथम मलकीत, द्वितीय अभिषेक, तृतीय दिलषाद रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम मलकीत सिंह, द्वितीय अभिषेक तथा तृतीय सुनील रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मलकीत सिंह, द्वितीय अभिषेक तथा तृतीय सुनील रहे। शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विजय प्रताप तथा तृतीय प्रदीप रहे। लॉन्ग जंप में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विकास तथा तृतीय मलकीत सिंह रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विकास तथा तृतीय मोहित कुमार रहे। महिला 100 मीटर दौड़ में प्रथम रशिम, द्वितीय सोनिया तथा तृतीय सोमती रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम यशिका , द्वितीय रशिम तथा तृतीय सोमती रही। शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम परमजीत, द्वितीय अनीता तथा तृतीय यशिका रही। लॉन्ग जंप में प्रथम परमजीत, द्वितीय रशिम तथा तृतीय सोनिया रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम पूजा द्वितीय सोनिया तथा तृतीय सोनिया रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) मलकीत सिंह एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) रशीम को उनके उत्कृष्ट एवं सर्वांगीण प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु श्री पवन कुमार अर्थशास्त्र, श्री दिनेश कुमार, डॉ. कविता रानी, मंजू बाला, सरोज, शिल्पा रानी, पवन (के.टी., राजकीय महाविद्यालय रतिया), श्री राकेश कुमार, डॉ विष्णु राम, रमेश कुमार, डॉ. रामनाथ, श्री कुलदीप सिंह निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। जूरी ऑफ अपील में डॉ. जय भगवान, डॉ. रविंदर कुमार (राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां), श्री पवन कुमार (हिंदी) एवं डॉ. कपिल देव शामिल रहे। इस कार्यक्रम में दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार, पवन एल.ए., हिमांशु, सुश्री प्रीति तथा अमरपति, अशोक आदि ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।